Top
Begin typing your search above and press return to search.

मेगा हेल्थ कैंप के नाम पर भाजपा की अरूदनी कलह उजागर

रायगढ़ ! रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित मिनी स्टेडियम में कल लगने जा रहे विशाल मेगा हेल्थ शिविर को लेकर भाजपा की अरूदनी कलह खुलकर सामने आ गई है

मेगा हेल्थ कैंप के नाम पर भाजपा की अरूदनी कलह उजागर
X

बैनर व होर्डिग्स में नही है केन्द्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय सहित बडे नेताओं के चेहरे
रायगढ़ ! रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित मिनी स्टेडियम में कल लगने जा रहे विशाल मेगा हेल्थ शिविर को लेकर भाजपा की अरूदनी कलह खुलकर सामने आ गई है कहने को तो यह शिविर का आयोजन जिला प्रशासन कर रहा है पर रायगढ़ विधायक रोशनल लाल अग्रवाल पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये अपनी पूरी टीम के साथ जुटे हुए है और उनके साथ भाजपा का कोई बडा नेता दिखाई नही दे रहा है लेकिन इस शिविर का आयोजन करने संबंधी जिला प्रशासन के कई बडे हार्डिग्स चक्रधर नगर इलाके तथा समारोह स्थल पर देखने को मिलें है जिनमें भाजपा के पृत पुरूष स्व. लखीराम अग्रवाल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के चेहरे को ही दिखाया गया है और दूसरी तरफ भाजपा के युवा नेता तथा भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विकास केडिया के साथ-साथ रायगढ़ विधायक रोशनलाल अग्रवाल तथा प्रदेश भाजपा महामंत्री गिरधर गुप्ता के पोस्टर व होर्डिग्स लगे हुए हैं पर जिले के सांसद व केन्द्र में राज्य मंत्री विष्णुदेव साय, जिले के प्रभारी मंत्री तथा प्रदेश के गृह मंत्री रामसेवक पैकरा जिला भाजपा अध्यक्ष जवाहर नायक सहित बडे नेताओं के चेहरे तक गायब हैं और पहली बार ऐसा हुआ है जब इतने बडे मेगा कैंप में अकेले रायगढ़ भाजपा विधायक के साथ गिरधर गुप्ता के अलावा भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विकास केडिया के ही चेहरो वाला होडिग्स व बैनर पोस्टर सभा स्थल से लेकर मरीन ड्राईव में लगा दिये गये है इस पूरे मामले में हमने जिला भाजपा अध्यक्ष जवाहर नायक से बात की तो उनका कहना था कि उन्हें इस बात की जानकारी है और प्रदेश नेतृत्व में अवगत करा दिया गया है साथ ही साथ आपसी खींचतान की बात को भी माना जरूर पर सधे हुए शब्दों में इतना ही कहा कि कार्यक्रम का संचालन रायगढ़ विधायक कर रहें है तो वे ज्यादा कुछ नही कहेंगे वहीं भाजयुमो के जिला अध्यक्ष तथा रोशनलाल अग्रवाल के करीबी विकास केडिया का कहना था कि आयोजन को लेकर पूरे भापा की टीम में उत्साह है साथ ही साथ बैनर पोस्टरों में भाजपा के बडे नेताओं के चेहरे तक गायब हो जाने के मामले में जिला प्रशासन को ही दोषी ठहराते हुए कहा कि प्रशासन को चाहिए कि सभी मंत्री व मुख्य पदाधिकारियों के बैनर पोस्टर में नाम के साथ-साथ चेहरे हों और ऐसा नही हुआ है तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे। मजे की बात यह है कि जिला प्रशासन ने अपने होर्डिग्स में केवल आयोजक जिला प्रशासन बताते हुए स्व. लखीराम व मुख्यमंत्री के चेहरे ही दर्शायें है और जिला भाजपा के कहीं भी बैनर पोस्टर नही लगें है केवल रायगढ़ विधायक रोशनलाल अग्रवाल के समर्थक विकास केडिया और गिरधर गुप्ता के चेहरे वाले पोस्टरों व बैनरों से रायगढ़ में भाजपा की अरूदनी राजनीति खुलकर सामने आने से चर्चा का विषय बना हुआ है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it