Begin typing your search above and press return to search.
बीजिंग में चीन-पाक-अफगान के विदेश मंत्रियों की बैठक
चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की यहां आयोजित त्रिपक्षीय बैठक में विकास, संपर्क, सुरक्षा और आतंकवाद निरोधक मुद्दों पर चर्चा की जायेगी

बीजिंग। चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की यहां आयोजित त्रिपक्षीय बैठक में विकास, संपर्क, सुरक्षा और आतंकवाद निरोधक मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।
चीन के विदेश मंत्री वांग यी के आमंत्रण पर आयोजित बैठक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री सलाहुद्दीन रब्बानी अपने प्रतिनिधिमंडलों की अगुआई कर रहे हैं।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ह्यू चुनयिंग ने एक बयान में कहा कि यह बैठक तीनों देशों के बीच सहयोग को विस्तार देने और परस्पर संबंधों को मजबूती देने के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग की प्रतिबद्धता के तहत बुलायी गयी है।
Next Story


