शिक्षकों की मांग को लेकर हुई बैठक
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट द्वारा आयोजित बैठक में कॉमन स्कूल सिस्टम लागू करने की मांग की गई
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट द्वारा आयोजित बैठक में कॉमन स्कूल सिस्टम लागू करने की मांग की गई। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद त्यागी ने कहा यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम में आध्यात्मिक, योग आदि को जोड़ा जाए।
प्रदेश के वित्त विहीन स्कूलों में शिक्षकों का उत्पीड़न और शोषण रोकने के लिए 10 अगस्त को शिक्षक सेवा नियमावली को कठोरता से लागू किया जाए तथा शिक्षकों का का वेतन भुगतान भी ऑनलाइन किया जाए।
संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण उनकी नियुक्त तिथि से माना जाएगा। सहायता प्राप्त विद्यालयों में 4500 पदों को तुरंत भरा जाए। उन्होंने मांग की शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोका जाए तथा कार्यालयों में ई फाइलिंग प्रणाली को लागू किया जाए।
संघ के जिला मंत्री महेंद्र सिंह नागर ने कहा सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के आधार पर केंद्र के समान जनवरी 2016 से से पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों के पेंशन शासनादेश को संशोधित किया जाए। इस मौके पर राजीव त्यागी, सोमदत्त शर्मा, पंकज त्यागी, सरोज यादव, वीरेंद्र नागर, गोविंद सिंह मौजूद थे।


