Begin typing your search above and press return to search.
शमी शुक्री तथा जैरेड कुशनर के बीच होने वाली बैठक रद्द
मिस्र के विदेश मंत्री शमी शुक्री तथा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ड्रम्प के दामाद और वरिष्ठ सलाहकार जैरेड कुशनर की बीच आज होने वाली बैठक रद्द हो गयी
काहिरा। मिस्र के विदेश मंत्री शमी शुक्री तथा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ड्रम्प के दामाद और वरिष्ठ सलाहकार जैरेड कुशनर की बीच आज होने वाली बैठक रद्द हो गयी। मिस्र के विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने रायटर को बताया कि दोनों नेताओं के बीच होने वाली बैठक रद्द हो गयी है लेकिन इसके कारण के बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया।
श्री शुक्री की श्री कुशनर के नेतृत्व में एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात में क्षेत्र में शांति बहाली को लेकर बातचीत होने की संभावना थी। अमेरिकी सूत्रों ने कल बताया कि अमेरिका ने मिस्र को 9.57 करोड़ डालर की सहायता देने से इन्कार कर दिया है तथा मानवाधिकार की रक्षा के मामले में सही प्रगति नहीं किये जाने पर 19.5 करोड़ डॉलर की राशि का भुगतान करने में देरी की गयी है।
Next Story


