Top
Begin typing your search above and press return to search.

मथुरा में कांग्रेस की डगर मुश्किल

मथुरा ! उत्तर प्रदेश में मथुरा विधानसभा क्षेत्र से जीत की हैट्रिक जमा चुके कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर की डगर इस बार आसान नहीं दिख रही है।

मथुरा में कांग्रेस की डगर मुश्किल
X

मथुरा ! उत्तर प्रदेश में मथुरा विधानसभा क्षेत्र से जीत की हैट्रिक जमा चुके कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर की डगर इस बार आसान नहीं दिख रही है। चतुष्कोणीय मुकाबले में फंसे कांग्रेस प्रत्याशी को भारतीय जनता पार्टी के अलावा बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल से कड़ी टक्कर मिल रही है। 11 फरवरी को होने वाले पहले चरण के मतदान मे मथुरा विधान सभा सीट के लिए यूं तो 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है मगर असली टक्कर राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, बहुजन समाज पार्टी के योगेश द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी के श्रीकांत शर्मा और राष्ट्रीय लोकदल के डा. अशोक अग्रवाल के बीच में है। उत्तर प्रदेश विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर यहां जीत की हैट्रिक बना चुके हैं हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार शर्मा और सपा के टिकट पर चुनाव लडऩे वाले डा. अशोक अग्रवाल ने कड़ी चुनौती पेश की थी। माथुर को 54498 मत मिले थे जबकि भाजपा को 53997 और डा. अग्रवाल को 53029 वोट प्राप्त हुए थे। सपा और बसपा से टिकट कटने के कारण डा. अग्रवाल इस बार रालोद के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। सपा और कांग्रेस के गठबंधन में यह सीट कांग्रेस को मिली है। अभी तक तो सपा और कांग्रेस में यहां पर पूरा तालमेल दिखाई देता है। माथुर तिरंगा दुपट्टा डालकर लाल टोपी पहनकर पहली बार अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं। शाही मस्जिद ईदगाह के इमाम हाजी यामीन ने बताया कि मुसलमानों की पूरी कोशिश उत्तर प्रदेश में भाजपा के सरकार बनाने के मंसूबों पर पानी फेरना है ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it