Top
Begin typing your search above and press return to search.

नकाबपोशों का आतंक लोग दहशत में

 नगर सहित क्षेत्र में विगत कुछ दिनों से नकाबपोष गिरोह द्वारा दिनदहाड़े राह चलते लोगों का मोबाईल, बैग एवं अन्य कीमती सामान झपट्टा मारकर फरार हो जाने से क्षेत्र में लोग दहसत में हैं

नकाबपोशों का आतंक लोग दहशत में
X

सीतापुर। नगर सहित क्षेत्र में विगत कुछ दिनों से नकाबपोष गिरोह द्वारा दिनदहाड़े राह चलते लोगों का मोबाईल, बैग एवं अन्य कीमती सामान झपट्टा मारकर फरार हो जाने से क्षेत्र में लोग दहसत में हैं। खासकर महिला वर्ग ज्यादा डर हुई है। दिन ढलते षहर में गांवों की ओर जाने वाले लोगों को भी हमेषा लूटपाट की आशंका बनी रहती है।

जानकारी अनुसार इन दिनों नगर सहित क्षेत्र में नकाबपोश बाईक गिरोह बड़ी तेजी से पांव पसार रहा है। और राह चलते अकेला देख किसी को भी अपना शिकार बना ले रहे हैं। नकाबपोष लूट के बाद इतनी तेजी से फरार होते हैं कि लोग चेहरा देखना तो दूर गाड़ी का नंबर तक नहीं देख पाते हैं।

करीब एक माह पूर्व नगर के वार्ड क्रमांक-5 निवासी बसंत गुप्ता के पुत्र का मोबाईल लूट ली गई थी। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट तक थाने में दर्ज नहीं की गई। पीड़ित पक्ष ने एसपी तक को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की थी। वहीं एक अन्य घटना में नगर के षहीद चौक में नकाबपोष युवक ले चौक में एटीएम के पास लूट की कोषिष की थी।

वहीं चलता-खड़गांव में 14 दिसंबर को थाना सीतापुर अंतर्गत ग्राम चौनपुर निवासी प्रेरक साक्षर भारत जुसफीना एक्का के पीएम आवास की बैठक में षामिल होकर वापस लौटने के दौरान ग्राम खड़गांव में बाइक सवार दो नकाबपोष उसे धक्का मारते हुए उनकी स्कूटी के डिक्की में रखे बैग लेकर फरार हो गए। बैग में नगदी पैसा के अलावा जरूरी कागजात थे।

इस संबंध में काफी मषक्कत के बाद उनकी रिपोर्ट थाने में दर्ज हुई हैं। पीड़िता के साथ आये उनके परिजनों ने इस संबंध में बताया कि चलता से हर्रामार मार्ग पर अक्सर ये बाईक सवार नकाबपोष युवकों को देखा गया है। ये नकाबपोष युवक सुनसान जगह देखकर स्कूल से आने जाने वाली स्कूली छात्राओं को छेड़ते हैं। इनका पूरे क्षेत्र में खौफ है, लेकिन पुलिस ने अब तक इसकी सुध नहीं ली है।

इस संबंध में नगर निरीक्षक मनीष धुर्वे का कहना है कि थाने में पुलिस बल की भारी कमी बनी हुई है। कमी होने के बाद भी यहां पदस्थ अधिकारी एवं पुलिस वालों की ड्यूटी बाहर लगा दी जाती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it