Top
Begin typing your search above and press return to search.

मुरादाबाद में नौकरी के बहाने विवाहिता के साथ बलात्कार

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र में फेसबुक फ्रेंड विवाहिता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार करने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है।

मुरादाबाद में नौकरी के बहाने विवाहिता के साथ बलात्कार
X

मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र में फेसबुक फ्रेंड विवाहिता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार करने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस सूत्रों ने कल यहां बताया कि पीड़िता मुरादाबाद के मैनाठेर क्षेत्र की निवासी है। विवाहिता ने बताया कि दस दिन पहले उसकी दोस्ती फेसबुक पर मझोला के खुशहालपुर निवासी कपिल नामक युवक से हुई थी। दोस्ती होने पर दोनों एक दूसरे से मोबाइल पर बातचीत करने लगे।

उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि कपिल ने नौकरी लगवाने के बहाने मुरादाबाद बुलाया। शुक्रवार को युवती निर्धारित स्थान खुशहालपुर स्थित कमरे पर पहुंची जहां कपिल ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी कपिल ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जानकारी होने पर युवती का पति व परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने देर रात कपिल निवासी खुशहालपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हैै।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it