बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार
देश के शेयर बाजारों में आज तेजी रही

मुंबई । देश के शेयर बाजारों में आज तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 181.39 अंकों की तेजी के साथ 35,695.10 पर और निफ्टी 55.10 अंकों की तेजी के साथ 10,727.35 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 77.08 अंकों की तेजी के साथ 35,590.79 पर खुला और 181.39 अंकों या 0.51 फीसदी तेजी के साथ 35,695.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,744.20 के ऊपरी स्तर और 35,382.08 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 71.67 अंकों की तेजी के साथ 15,147.60 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 19.73 अंकों की तेजी के साथ 14,592.41 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 27.45 अंकों की तेजी के साथ 10,699.70 पर खुला और 55.10 अंकों या 0.52 फीसदी तेजी के साथ 10,727.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,741.05 के ऊपरी और 10,628.65 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 19 में से 14 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (2.73 फीसदी), धातु (1.44 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (1.03 फीसदी), बिजली (0.97 फीसदी) और वित्त (0.97 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के पांच सेक्टरों- सूचना प्रौद्योगिकी (1.15 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.58 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.19 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु एवं सेवाएं (0.12 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.06 फीसदी) में गिरावट रही।


