Begin typing your search above and press return to search.
मुठभेड़ में भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद
कांकेर। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जिला पुलिस बल की पार्टी थाना कांकेर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुंजालगोंदी की ओर नक्सली गस्त सर्चिग हेतु रवाना हुई थी

कांकेर। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जिला पुलिस बल की पार्टी थाना कांकेर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुंजालगोंदी की ओर नक्सली गस्त सर्चिग हेतु रवाना हुई थी, गस्त सर्चिग के दौरान सुबह लगभग 11.30 बजे ग्राम मुंजालगोंदी पहाड़ी जंगल में पूर्व से घात लगाकर बैठे माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी को जान से मारने एवं हथियार लूटने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग किया गया, पुलिस पार्टी द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायर किया गया। माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख जंगल/पहाड़ी का आड़ लेकर भाग गये बाद पुलिस पार्टी द्वारा घटना स्थल का बारीकी से सर्चिग करने हथियार, पेपर कटिंग, नक्सली साहित्य, भारी मात्रा में अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री प्राप्त हुए।
Next Story


