Top
Begin typing your search above and press return to search.

होली के मौके पर कई परिवारों में मातम

नई दिल्ली ! एक तरफ जहां पूरी दिल्ली होली के रंग में डूबी हुई थी तो वहीं कई जगहों पर कई परिवरों में मातम का माहौल रहा।

होली के मौके पर कई परिवारों में मातम
X

नई दिल्ली ! एक तरफ जहां पूरी दिल्ली होली के रंग में डूबी हुई थी तो वहीं कई जगहों पर कई परिवरों में मातम का माहौल रहा। होली मिलन समारोह के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर शुरू हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक और उसके भतीजे की जमकर पिटाई कर दी। मामला शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र का है। जहां सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती किया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय गिरधारी लाल मंडल के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने गिरधारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुख्य आरोपी बबलू (35) के रूप में हुई है और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
रंग लगाने को लेकर कहासुनी में युवक की हत्या
होली खेलने के दौरान हुई कहासुनी में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप इलाके के ही चार नाबालिगों पर है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मृतक की पहचान धीरेंद्र उर्फ मलखान (20) के रुप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार, धीरेंद्र अपने पिता भगवान शर्मा और परिवार के सदस्यों के साथ किराड़ी इलाके के प्रेम नगर पार्ट तीन स्थित गौरी शंकर एंक्लेव में रहता था। उसके पिता का लकड़ी का कारोबार है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमेठी इलाके के शुकुल बाजार के रहने वाले हैं। धीरेंद्र पॉलीटेक्निक का छात्र था। परिजनों ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब ढ़ाई बजे वह अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित खाली प्लाट पर गया था। जहां कुछ लडक़े पहले से होली खेल रहे थे। धीरेंद्र के पहुंचने पर उन लडक़ों के साथ होली खेलने को लेकर उसकी कहासुनी होने लगी। इसके बाद लडक़े धीरेंद्र से हाथापाई करने लगे। हाथापाई के क्रम में एक लडक़े ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it