Top
Begin typing your search above and press return to search.

भाजपा को बड़ा झटका मानवेन्द्र कांग्रेस शामिल

भाजपा से मानवेन्द्र की नाराजगी चलती रही लेकिन भाजपा उन्हें निकालने की हिम्मत नहीं जुटा पायी।

भाजपा को बड़ा झटका मानवेन्द्र कांग्रेस शामिल
X

जयपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र एवं भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के विधायक मानवेन्द्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से पश्चिम राजस्थान में भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में परेशानी होगी।

पिछले लोकसभा चुनाव में अपने पिता जसवंत सिंह को टिकट नहीं दिये जाने से आहत चल रहे सिंह ने उस समय भाजपा को झटका दिया है जब पार्टी को चुनाव में मजबूत नेताओं की जरुरत है।

राजस्थान से दो बार सांसद रहे उनके पिता क्षेत्र के राजपूत समाज में काफी दबदबा रहा है तथा मानवेन्द्र पहली बार विधान सभा चुनाव में उतरे और शिव विधान सभा क्षेत्र से जीत हासिल की।

निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में उनके पिता की हार से और अधिक आहत हुये सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चायें चलती रही लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस बीच सिंह पार्टी से अलग राह पर चल पड़े तथा पिछले माह स्वाभिमान रैली आयोजित कर पार्टी को छोड़ने का संकेत दे दिया था।

क्षेत्र में कर्नल सोनाराम के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस काफी कमजोर हो गयी थी।
अभी यह माना जा रहा है कि मानवेन्द्र विधान सभा का चुनाव स्वयं नहीं लड़कर पत्नी को लड़ायेंगे तथा बाद में लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमायेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it