Top
Begin typing your search above and press return to search.

मुंबई से मत डालने शहर पहुंचे मनवीर

नोएडा। बिग बॉस 10 के विजेता मनवीर गुर्जर शनिवार सुबह मुंबई से मत डालने पहुंचे। उन्होंने पिता और भाइयों के साथ अगाहपुर प्राथमिक स्कूल में मतदान डाला।

मुंबई से मत डालने शहर पहुंचे मनवीर
X

नोएडा। बिग बॉस 10 के विजेता मनवीर गुर्जर शनिवार सुबह मुंबई से मत डालने पहुंचे। उन्होंने पिता और भाइयों के साथ अगाहपुर प्राथमिक स्कूल में मतदान डाला। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों को मत डालने के लिए प्रेरित किया और युवाओं को भी घर से बाहर निकलकर अपना अधिकार को प्रयोग करने को कहा। मतदान केंद्र और घर में किसी तरह की भी? न हो इसलिए उनके परिवार ने किसी को भी सूचित नहीं किया था। मनवीर गुर्जर सुबह करीब 10 बजे अगाहपुर स्थित अपने घर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि वह सुबह छह बजे मुंबई से चले थे। मतदान डालना हम सबकी पहली और सबसे जरूरी जिम्मेदारी है जिसे पूरी ईमानदारी से निभाना चाहिए। इस महापर्व में शामिल होना हम सब के लिए जरूरी है। इसे एक छुट्टी का दिन न समझ कर क्षेत्र, प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने की तरह समझना चाहिए। करीब 1 बजे वह पिता महाराज सिंह, बड़े भाई अनूप और छोटे भाई सचिन के साथ वोट डालने मतदान स्थल पहुंचे पहुंचे।
मतदान स्थल में लोगों ने घेरा:
अगाहपुर गांव के प्राथमिक स्कूल के मतदान केंद्र में जैसे ही मनवीर पहुंचे उनसे मिलने वालों ने उन्हें घेर लिया। हालांकि मनवीर ने सभी को पहले वोट डालने बाद उनसे मिलने के लिए कहा। लोगों की भी? बढ़ते देख वे जल्द ही मतदान केंद्र से चले गए।
मतदान कर्मियों ने ली सेल्फी:
मतदान केंद्र में तैनात कर्मियों ने भी मनवीर के साथ सेल्फी ली। मनवीर ने सभी को अपने कार्य में ध्यान देने को कहा और एक-एक कर के सभी के साथ सेल्फी ली।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it