Top
Begin typing your search above and press return to search.

मनोज सिन्हा बने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल, शुक्रवार को लेंगे शपथ

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त कर दिया गया।

मनोज सिन्हा बने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल, शुक्रवार को लेंगे शपथ
X

नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त कर दिया गया। उनकी नियुक्ति यहां के उपराज्यपाल जी.सी मुर्मू के अचानक इस्तीफा देने के एक दिन बाद हुई। मुर्मू ने पूर्ववर्ती राज्य में अनुच्छेद 370 निरस्त होने के ठीक एक वर्ष पूरे होने और इस नए केन्द्र शासित प्रदेश की बागडोर संभालने के 9 महीने बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मुर्मू के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया और इस पद पर सिन्हा को नियुक्त किया है।

राष्ट्रपति भवन से गुरुवार को जारी हुए के एक बयान में कहा गया, "राष्ट्रपति ने मनोज सिन्हा को जम्मू एवं कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।"

सिन्हा आज दोपहर 3 बजे तक श्रीनगर पहुंच रहे हैं और फिर शुक्रवार को वह शपथ ग्रहण करेंगे।

सिन्हा ने लोकसभा में तीन बार पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। वहीं पिछले साल हुए लोकसभा चुनावों में उन्हें बहुजन समाज पार्टी के अफजल अंसारी ने हराया था।

सिन्हा ने जूनियर रेल मंत्री के रूप में भी काम किया है।

बता दें कि मुर्मू ने बुधवार को अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेजा था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it