Top
Begin typing your search above and press return to search.

मनोज सिन्हा ने दिलाया शोपिया मुठभेड़ में न्याय का भरोसा

जम्मू-कश्मीर के शोपियां इनकाउंटर में सेना ने तीन अज्ञात आतंकवादियों को मारने का दावा किया था

मनोज सिन्हा ने दिलाया शोपिया मुठभेड़ में न्याय का भरोसा
X

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां इनकाउंटर में सेना ने तीन अज्ञात आतंकवादियों को मारने का दावा किया था जिसके संबंध में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा है कि प्रशासन और सेना दो अलग-अलग जांच कर रही है।

उन्होंने सोमवार दोपहर बाद राजभवन में संवादादाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा,“ मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि इस मामले में न्याय होगा।”

सेना ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए हैं, जबकि पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों के डीएनए के साथ मिलान करने के लिए तीनों के रिश्तेदारों का डीएनए एकत्र किया है।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में डीएनए परीक्षण के परिणामों में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की है, जिससे मारे गए आतंकवादियों के बारे में पुख्ता जानकारी जुटाई जा सके।

उल्लेखनीय है कि सेना ने 18 जुलाई को शोपियां में एक एनकाउंटर में तीन अज्ञात आतंकियों को मार गिराने का दावा किया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it