Top
Begin typing your search above and press return to search.

फारेस्ट गार्ड के घर से 6 लाख के जेवर पार

बिलासपुर ! मंगला चौक पेट्रोल पम्प के पास रहने वाले फारेस्ट गार्ड के घर की आलमारी से अज्ञात चोर 15 तोला सोना और एक किलो चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो गया।

फारेस्ट गार्ड के घर से 6 लाख  के जेवर पार
X

मंगला चौक के पास वारदात
पीडि़त ने साढू पर शंका जताई

बिलासपुर ! मंगला चौक पेट्रोल पम्प के पास रहने वाले फारेस्ट गार्ड के घर की आलमारी से अज्ञात चोर 15 तोला सोना और एक किलो चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो गया। बताया जाता है कि परिवार के लोग घर मे ंताला लगाकर मंगला चौक कथा सुनने गए हुए थे। इस घटना का आश्चर्यजनक पहलू यह है कि घर का ताला भी नहीं टूटा है उसके बाद भी आलमारी से सारे जेवर पार हो गए । पुलिस का कहना है कि परिवार के कोई रिश्तेदार ने चोरी को अंजाम दिया होगा। इस मामले में थाना प्रभारी नसर सिद्धिकी का कहना था पीडित पक्ष ने एक रिश्तेदार पर चोरी की शंका जाहिर की है जिनकी जांच की जा रहीं है। चोरी किए गए जेवर की कीमत 6 लाख के लगभाग है।
सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगला चौक स्थित पेट्रोल पंम्प के पास रहने वाले दीनदयाल यादव जो वन विभाग में फारेस्ट गार्ड है। कल दोपहर परिवार के लोग घर में ताला लगाकर मंगला चौक में एक कांग्रेस नेता के घर चल रहे भागवत कथा में शामिल होने के लिए आए हुए थे। कथा सुनने के बाद परिवार के लोग घर पहुंचे और ताला खोलकर अन्दर प्रवेश किया घर के अन्दर सब ठीक ठाक था दूसरे कमरे में रखी आलमारी को महिला ने जब खोला तब उसने देखा कि लाकर में रखे सारे सोने चांदी के जेवर गायब है। यह देखकर परिवार के लोगो के होश उड़ गए उसके बाद दीनदयाल यादव सीधे थाना पहुंचे और चोरी की जानकारी पुलिस को दी फारेस्ट गार्ड ने बताया कि गुरूवार को उसके घर में दो रिश्तेदार आए हुए थें जिसमें एक उसका साढू था। पीडि़त ने यह भी बताया कि उसका साढू चोरी की घटना को अंजाम दे सकता है सिविल लाइन पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच में लगी हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it