Top
Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली में कोविड 19 केंद्र पर जांच की अनिवार्यता खत्म

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमित को कोविड-19 केंद्र पर जांच के लिए अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया

दिल्ली में कोविड 19 केंद्र पर जांच की अनिवार्यता खत्म
X

नयी दिल्ली । दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमित को कोविड-19 केंद्र पर जांच के लिए अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है।
दिल्ली सरकार इस फैसले का विरोध कर रही थी।

उपराज्यपाल अनिल बैजल के इस फैसले को वापस लेने के बाद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मीडिया को बताया, “दिल्ली के लोगों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने जो ‘होम आइसोलेशन’ के लिए नए नियम लागू किये थे वो केंद्र सरकार ने हमारे निवेदन के बाद वापिस ले लिए है। ‘होम आइसोलेशन’ के लिए दिल्ली सरकार की पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी।”

सिसोदिया ने कहा फैसले के वापस होने के बाद पुरानी व्यवस्था की तरह अब चिकित्सा दल कोरोना संक्रमित के घर जाकर जांच कर यह आकलन करेगा कि मरीज को ‘होम आइसोलेशन’ में रखना ठीक रहेगा या उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराने की जरुरत है।

दिल्ली सरकार केंद्र के मरीज को जांच के लिए कोविड केंद्र ले जाने के फैसले को अनिवार्य बनाने का विरोध कर रही थी। दिल्ली सरकार का कहना था इससे मरीज को तो दिक्कत होती है और एम्बुलेंस की उपलब्धता पर भी बड़ा दबाव पड़ रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it