Top
Begin typing your search above and press return to search.

प्रबंधक ने फर्जीवाड़ा कर तीन करोड़ के शेयर किए ट्रांसफर

नोएडा ! सबसे भरोसेमंद मैनेजर ने एक शेयर ब्रोकिंग कंपनी को तीन करोड़ रुपए का चूना लगाया है। अपने खाते में तीन करोड़ कीमत

प्रबंधक ने फर्जीवाड़ा कर तीन करोड़ के शेयर किए ट्रांसफर
X

नोएडा ! सबसे भरोसेमंद मैनेजर ने एक शेयर ब्रोकिंग कंपनी को तीन करोड़ रुपए का चूना लगाया है। अपने खाते में तीन करोड़ कीमत के शेयर ट्रांसफर करने के साथ-साथ आरोपी ने शेयर बेचकर 80 लाख रुपए अपनी प्रेमिका और अपने परिवार के सदस्यों के खाते में ट्रांसफर कर लिए। कंपनी के निदेशक ने कोतवाली सेक्टर-20 में मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-3 में फोर ए सिक्योरिटी लिमिटिड कंपनी है। यह कंपनी शेयर ब्रोकिंग का काम करती है। कंपनी ने करीब चार साल पूर्व फरीदाबाद हरियाणा के सेक्टर-62 निवासी भानू रंजन पुत्र हृदय शंकर को असिस्टेंट मैनेजर (एकाउंट) के पद पर रखा था। मैनेजर कंपनी के खाते में रखे शेयर कभी भी बेचता था, तो कभी खरीदता था। बीती 30 दिसंबर को कंपनी को एक ग्राहक ने मेल कर अपने शेयर खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा, तो कंपनी के डायरेक्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने मैनेजर को फोन कर ग्राहक के शेयर उनके खाते में तीन दिन में ट्रांसफर करने के निर्देश दिए।
तीन दिन तक शेयर ट्रांसफर नहीं हुए, तो फिर से कंपनी के डायरेक्टर ने मैनेजर को अपने पास बुलाकर मामले में पूछा, तो वह कभी फाइल बंद होने का बहाना देकर, तो कुछ बहाना बताकर कंपनी के डायरेक्टर को गुमराह करने लगा। हालांकि ग्राहक के खाते में जल्द से जल्द शेयर ट्रांसफर करने की हिदायत देकर निदेशक एक मीटिंग अटेंड करने चले गए। जब दूसरे दिन निदेशक कंपनी पहुंचा, तो आरोपी मैनेजर अनुपस्थित था।

डायरेक्टर ने जब मैनेजर को फोन किया, तो उसका फोन बंद जा रहा था। इस पर डायरेक्टर ने अन्य कर्मचारियों से कंपनी का खाता खंगालने के लिए कहा। करीब एक घंटे में खाता की डिटेल निकालने पर पता चला कि आरोपी ने कंपनी के खाते से करीब तीन करोड़ रुपये के शेयर अपनों के खातों में ट्रांसफर किए। पीडि़त ने जब कंपनी के रिकॉर्डर को सुनाए तो पता चला कि आरोपी मैनेजर ने शेयर बेचकर करीब 80 लाख रुपए अपनी प्रेमिका और अपने परिवार के दस सदस्यों के खाते में ट्रांसफर कर लिए। इससे कंपनी के निदेशक के होश उड़ गए। तीन करोड़ रूपए का चूना लगने पर कंपनी के निदेशक ने सोमवार को कोतवाली सेक्टर-20 में मामला दर्ज कराया। इस संबंध में कोतवाली सेक्टर 20 प्रभारी ने बताया कि कंपनी निदेशक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it