Top
Begin typing your search above and press return to search.

अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेस्ट हाउस ‘सौजन्य’ का ममता ने किया उद्घाटन

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां न्यू अलीपुर के हास्टिंग हाऊस परिसर में एक लाख वर्ग फीट के दायरे में निर्मित अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेस्ट हाऊस ‘सौजन्य’ का उद्घाटन किया

अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेस्ट हाउस ‘सौजन्य’ का ममता ने किया उद्घाटन
X

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां न्यू अलीपुर के हास्टिंग हाऊस परिसर में एक लाख वर्ग फीट के दायरे में निर्मित अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेस्ट हाऊस ‘सौजन्य’ का उद्घाटन किया।



इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा, “हमें आधारभूत ढ़ांचे के लिए 18,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया था। हमने इसके लिए 25000 करोड़ का बजट अलग से रखा था। जनता को इसका लाभ मिलेगा। राजधानी नयी दिल्ली स्थित हैदराबाद हाऊस में भी सौजन्य जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।



हमने यहां विभिन्न देशों के प्रमुखों के ठहरने के लिए नौ सूट तैयार किये हैं इसके अलावा पत्रकारों के लिए मीडिया कक्ष भी तैयार किया है। जल्द ही उपान्न और शुभान्न भी बनकर तैयार होंगे। इसके अलावा सभागार धनधान्य भी अपने अंतिम चरण में है।”

गेस्ट हाऊस को राज्य के पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट ने बनाकर तैयार किया है। ‘सौजन्य’ में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय अतिथियों तो ठहराया जाएगा। बनर्जी ने जून 2015 में इस गेस्ट हाऊस की आधारशिला रखी थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it