Begin typing your search above and press return to search.
सिद्धार्थनगर में मलंग बाबा की मजार क्षतिग्रस्त, सात आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज क्षेत्र में अराजक तत्वों ने मलंग बाबा की मजार काे क्षत्रिगस्त कर दिया, इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सिद्धार्थनगर । उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज क्षेत्र में अराजक तत्वों ने मलंग बाबा की मजार काे क्षत्रिगस्त कर दिया, इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार रात कुछ अराजक तत्वों ने बढ़नी चाफा स्थित मलंग बाबा की मजार को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने क्षतिग्रस्त मजार की मरम्मत करा दी है।
इस सिलसिले में मामला दर्ज करने के बाद आरोपी सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले की छानबीन की जा रही है।
Next Story


