Begin typing your search above and press return to search.
विश्व में अपना इतिहास गढ़ना ही किसी को बनाता है 'अभिमन्यु' – भूपेश
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चन्द्रयान 2 के चन्द्रमा के दो किमी तक पहुंचने पर भारतीय अतंरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) को बधाई दी है।

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चन्द्रयान 2 के चन्द्रमा के दो किमी तक पहुंचने पर भारतीय अतंरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) को बधाई दी है।
बघेल ने बधाई के ट्वीट संदेश में कहा कि..हो सकता है कि चक्रव्यूह का सातवाँ चरण भेदने में थोड़ा बिलम्ब हो जाए लेकिन छह चरणों को भेदकर विश्व भर में अपना इतिहास गढ़ना ही किसी को 'अभिमन्यु' बनाता है..।
उन्होने कहा कि इसरो ने विश्व को संदेश दे दिया है कि 21 वीं सदी भारत की ही होने वाली है. सभी के कठिन परिश्रम और लगन को मेरा सलाम।
Next Story


