मेजर की पत्नी के हत्याकांड में आरोपी मेजर निखिल हांडा गिरफ्तार
दिल्ली में मेजर की पत्नी के हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी मेजर निखिल हांडा को गिरफ्तार कर लिया है

नई दिल्ली। दिल्ली में मेजर की पत्नी के हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी मेजर निखिल हांडा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी निखिल हांडा को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के दौराला से गिरफ्तार किया है। जब पुलिस ने मृतका के मोबाइल फोन की जांच की तो अखिरी कॉल डिटेल निखिल हांडा की मिली। इसके आधार पर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इस हत्या के पीछे मेजर की पत्नी के दूसरे मेजर से प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आ रही थी। पुलिस से पूछताछ में मेजर अमित द्विवेदी ने पत्नी का एक दूसरे मेजर से संबंध होने का शक जताया था।
आपको बता दें कि शनिवार को पश्चिम दिल्ली के कैंट मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार को दिनदहाड़े मेजर की पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। शाम के समय घटना से अनजान महिला के पति मेजर अमित द्विवेदी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। उन्होंने मृतका की पहचान पत्नी शैलजा द्विवेदी (32) के रूप में की।


