Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 26 मई की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 26 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं : -
-
1739 - मुगल सम्राट मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह बीच हुए समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद अफगानिस्तान भारतीय साम्राज्य का हिस्सा नहीं रहा।
-
1822- नार्वे में चर्च में आग लगने से 122 लोगों की मौत।
-
1912- प्रसिद्ध क्रांतिकारी छगनराज चौपासनी वाला का जन्म।
-
1926: लेबनान ने संविधान अपनाया।
-
1937- दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री मनोरमा का जन्म।
-
1946- सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ अरुणा रॉय का जन्म।
-
1950- ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को समाप्त किया गया।
-
1969: अपोलो 10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे।
-
1983- बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार का जन्म।
-
1986- हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनेता श्रीकांत वर्मा का निधन।
-
1999 - इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
-
2002- चीन का विमान समुद्र में गिरने से 225 लोगों की मौत।
-
2007- भारत और जर्मनी की बीच रक्षा समझौता संपन्न हुआ।
-
2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने अनाज और खाद्य तेलों की स्टॉक सीमा तय करने के संबंध में अधिसूचना जारी की।
-
2014: नरेंद्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
-
2017- पंजाब के बहुचर्चित पूर्व पुलिस महानिदेशक के. पी. एस. गिल का निधन।
Next Story


