Top
Begin typing your search above and press return to search.

मजीठिया को 15 अप्रैल से पहले जेल में डालेंगे : केजरीवाल

चंडीगढ़ ! दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को यहां कहा कि पंजाब में अगली सरकार का गठन आम आदमी पार्टी (आप) करेगी और मौजूदा राजस्व मंत्री बिक्रम मजीठिया को 15

मजीठिया को 15 अप्रैल से पहले जेल में डालेंगे : केजरीवाल
X

चंडीगढ़ ! दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को यहां कहा कि पंजाब में अगली सरकार का गठन आम आदमी पार्टी (आप) करेगी और मौजूदा राजस्व मंत्री बिक्रम मजीठिया को 15 अप्रैल से पहले जेल में डाल दिया जाएगा। आप ने मजीठिया पर अंतर्राष्ट्रीय ड्रग डीलरों से संबंध रखने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के साले तथा केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर के छोटे भाई मजीठिया का नाम पंजाब में करोड़ो रुपये के ड्रग रैकेट में सामने आया है।

उन्होंने कहा, "सिंथेटिक ड्रग रैकेट में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए जगदीश भोला तथा जगजीत सिंह चहल ने मजीठिया का नाम पंजाब में ड्रग व्यापार के सरगना के रूप में लिया है।"

केजरीवाल ने कहा, "आप सरकार भ्रष्टाचार का सामना कर रहे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तथा उनकी कैबिनेट के सदस्यों को खुला नहीं छोड़ेगी। हम बादल परिवार की अवैध संपत्ति की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करेंगे और पंजाब से लूटी गई पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि खाद्य एवं कीटनाशक घोटाले में मुख्यमंत्री के दामाद आदेश प्रताप सिंह तथा कृषि मंत्री तोता सिंह को भी कानून के दायरे में लाया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब को मादक पदार्थो से मुक्त करना आप सरकार की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 40 लाख युवा मादक पदार्थो के आदी हैं और बादल सरकार बेशर्मी से दावा कर रही है कि पंजाब एक प्रगतिशील राज्य है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, "हम दिल्ली में एक अपूर्ण सरकार का संचालन कर रहे हैं। हमें पूर्ण सरकार चलाने का बहुमत दीजिए और फिर शासन में फर्क देखिए।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it