Top
Begin typing your search above and press return to search.

मैनपुरी: विहिप जिला अध्यक्ष पर जानलेवा हमला,  बाल-बाल बचे

उत्तर प्रदेश में मैनेपुरी के भोगांव क्षेत्र में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी जिससे वह बाल-बाल बच गये ।

मैनपुरी: विहिप जिला अध्यक्ष पर जानलेवा हमला,  बाल-बाल बचे
X

मैंनपुरी। उत्तर प्रदेश में मैनेपुरी के भोगांव क्षेत्र में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी जिससे वह बाल-बाल बच गये ।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल शाम करीब सवा सात बजे विहिप जिलाअध्यक्ष सौरभ मिश्रा महादिया गांव में दुष्यंत दीक्षित के जन्म दिवस की पार्टी से वापस भोंगाव लौट रहे थे । महादिया और नोरंगाबाद के बीच मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उनपर फायरिंग कर दी। गोली उनके करीब से निकल गई जिससे वह बाल-बाल बच गये ।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है । पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी। घटना के बाद विहिप नेता को पुलिस सुरक्षा में मैनपुरी उनके घर भेजा गया । घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामनरेश अगिनोहत्री अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it