Top
Begin typing your search above and press return to search.

महिंदा राजपक्षे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

श्रीलंका पोदुजना पेरामुना (एसएलपीपी) के नेता महिंदा राजपक्षे ने रविवार को ऐतिहासिक बौद्ध मंदिर में श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

महिंदा राजपक्षे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली
X

कोलंबो । श्रीलंका पोदुजना पेरामुना (एसएलपीपी) के नेता महिंदा राजपक्षे ने रविवार को ऐतिहासिक बौद्ध मंदिर में श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। श्री राजपक्षे ने चौथी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है।

मीडिया रिपोर्टों में बताया गया कि श्री राजपक्षे ने केलनिया राजा महाविहार के पवित्र स्थल पर आज सुबह राष्ट्रपति और अपने छोटे भाई गोताबाया राजपक्षे के समक्ष शपथ ली।

श्री राजपक्षे वर्ष 2005 से 2015 तक श्रीलंका के राष्ट्रपति भी रह चुके हैं। वह 2004 से 2005 तक और फिर 2018 और 2019 में कुछ समय के लिए प्रधानमंत्री भी रहे थे। श्री राजपक्षे ने 500,000 से अधिक वोट प्राप्त कर इतिहास रचा है।

श्री राजपक्षे की पार्टी ने पांच अगस्त को हुए चुनाव में 225 में से 145 सीटें हासिल कर दो-तिहाई बहुमत से शानदार जीत दर्ज की है। कैबिनेट मंत्रियों, राज्य और उप मंत्रियों के सोमवार को शपथ ग्रहण करने की उम्मीद है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it