Top
Begin typing your search above and press return to search.

सेना के अधिकारियों की कहानी सुनाएंगे महेंद्र सिंह धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही एक सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसमें वह सेना के पुरस्कृत अधिकारियों की कहानियां सुनाएंगे

सेना के अधिकारियों की कहानी सुनाएंगे महेंद्र सिंह धोनी
X

मुंबई । पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही एक सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसमें वह सेना के पुरस्कृत अधिकारियों की कहानियां सुनाएंगे। स्टूडियोनेक्सट जल्द ही धोनी के सहयोग से सेना के अधिकारियों की कहानी सुनाएंगे। धोनी खुद आर्मी टेरीटोरियल में पैराशूट रेजिमेंट में एक लेफ्टीनेंट कर्नल है।

इस बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने कहा, "धोनी अपने शो में बहादुर परमवीर चक्र और अशोक चक्र पुरस्कार विजेताओं की कहानियां सुनाएंगे। शो में सेना के अधिकारियों की आकर्षक कहानियां और विशेष सामग्री होगी।"

एक रिपोर्ट के अनुसार, टीवी सीरीज सैन्य अधिकारियों की निजी कहानियों को बताएगी क्योंकि धोनी अपने शो के माध्यम से देश की सेवा करने वाले वीर जवानों को सूर्खियों में लाना चाहते हैं।

फिलहाल इस सीरीज का स्क्रिप्ट तैयार किया जा रहा है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी।

विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी विश्व कप के बाद से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने इसी महीने की शुरुआत में कहा था कि वह जनवरी से पहले क्रिकेट में वापसी को लेकर उनसे न पूछा जाए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it