Begin typing your search above and press return to search.
औरैया में मंदिर दर्शन करने जा रही युवती की सड़क हादसे में मौत
उत्तर प्रदेश में औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र में आज तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आकर मंदिर में दर्शन करने जा रही युवती मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र में आज तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आकर मंदिर में दर्शन करने जा रही युवती मौत हो गयी।
पुलिस ने कहा कि सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के आनेपुर गांव निवासी मोहिनी चौहान (19) अपने परिवार की अन्य महिलाओं के साथ भोलेनाथ की पूजाअर्चना करने देवकली मंदिर जा रही थी। इस बीच जालौन रोड़ पर मजार के समीप एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी।
उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती दूर जा गिरी और गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घायल को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गयी। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस मोटरसाइकिल सवार की तलाश कर रही है।
Next Story


