Top
Begin typing your search above and press return to search.

टाइगर से जुड़े फेक न्यूज और एआई-जनरेटेड कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना ने सुरक्षा को लेकर काफी चिंताएं बढ़ा दी हैं। दूसरी तरफ, घटना के बाद मंगलवार को अभिनेता की टीम ने पहला बयान जारी किया।

टाइगर से जुड़े फेक न्यूज और एआई-जनरेटेड कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
X

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना ने सुरक्षा को लेकर काफी चिंताएं बढ़ा दी हैं। दूसरी तरफ, घटना के बाद मंगलवार को अभिनेता की टीम ने पहला बयान जारी किया।

इस बयान में टाइगर से जुड़े फर्जी समाचार और एआई-जनरेटेड कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

टीम ने कहा कि टाइगर ने रविवार शाम को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है और न ही कोई वीडियो जारी किया है।

उन्होंने आगे बताया कि इस तरह की भ्रामक सामग्री फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बयान में कहा गया, "हम स्पष्ट रूप से यह बताना चाहते हैं कि टाइगर श्रॉफ ने हालिया घटना या उससे संबंधित किसी भी घटनाक्रम के बारे में कोई बयान नहीं दिया है, कोई वीडियो जारी नहीं किया है और न ही किसी संचार को अधिकृत किया है।"

उन्होंने कहा, "कई सोशल मीडिया पेज और डिजिटल प्लेटफॉर्म टाइगर से जुड़ी मनगढ़ंत कहानियां, एआई-जनरेटेड वीडियो और स्क्रिप्टेड नैरेटिव फैला रहे हैं। ये पूरी तरह से झूठे, अनधिकृत और जनता को गुमराह करने के इरादे से बनाए गए हैं।"

उन्होंने मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्मों से आग्रह किया कि वे टाइगर के बारे में सामग्री प्रकाशित करने या साझा करने से पहले सावधानी बरतें और जानकारी की पुष्टि करें। टीम ने कहा कि हम इस तरह की सामग्री का समर्थन नहीं करते, न ही इससे हमारा कोई संबंध है। हम मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफॉर्मों और सोशल मीडिया पेजों से आग्रह करते हैं कि वे जिम्मेदारी निभाएं, पोस्ट से पहले जानकारी की पुष्टि करें और व्यूज या आर्थिक लाभ के लिए गलत जानकारी बनाने या फैलाने से बचें।

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की कोई भी झूठी सामग्री फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को कानूनी परिणामों का सामना करना पड़ेगा। इस तरह की मनगढ़ंत सामग्री बनाने, प्रचारित करने या प्रसारित करने वाले किसी भी व्यक्ति या पेज के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम इन मामलों का संज्ञान ले रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सभी उपलब्ध कानूनी उपायों का सहारा लेने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।

उन्होंने सभी से यह भी अनुरोध किया कि वे अपुष्ट दावों को फैलाने से बचें और जानकारी को फैलाने से पहले अभिनेता के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से उसकी पुष्टि करें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it