Top
Begin typing your search above and press return to search.

एटीएम पर ‘गुंजन’ बनकर करता था ठगी, 14 साल से सक्रिय शातिर गिरफ्तार

मुंबई में एटीएम के बाहर लोगों को मदद के बहाने फंसाकर उनके खाते से पैसे उड़ाने वाले शातिर ठग को दिंडोशी पुलिस थाना ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 14 वर्षों से मुंबई, ठाणे और ओडिशा में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था

एटीएम पर ‘गुंजन’ बनकर करता था ठगी, 14 साल से सक्रिय शातिर गिरफ्तार
X

मुंबई। मुंबई में एटीएम के बाहर लोगों को मदद के बहाने फंसाकर उनके खाते से पैसे उड़ाने वाले शातिर ठग को दिंडोशी पुलिस थाना ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 14 वर्षों से मुंबई, ठाणे और ओडिशा में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

दिंडोशी पुलिस के मुताबिक 20 फरवरी 2026 को मलाड पूर्व इलाके में रहने वाले 72 वर्षीय एक बुजुर्ग स्टेट बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उनसे बातचीत कर मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से 40,000 रुपए निकाल लिए।

पीड़ित की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान दिंडोशी पुलिस ने करीब 2 महीनों तक 60-70 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और साथ ही तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की।

आखिरकार पुलिस ने आरोपी सम्पत कुमार कृष्णा आचार्य (35) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से 25 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, 2 मोबाइल फोन, ठगी से जुड़ी अन्य सामग्री बरामद की है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अलग-अलग पुलिस थानों में कई वारदातें की हैं। इनमें दिंडोशी, कस्तूरबा और कुरार पुलिस स्टेशन के मामले शामिल हैं।

आरोपी का तरीका बेहद चालाक था। वह एटीएम के बाहर खड़े होकर बुजुर्ग या अनजान लोगों को टारगेट करता था। इस दौरान आरोपी खुद को 'गुंजन' नाम बताकर दोस्ताना बातचीत करता था। मदद के बहाने वह एटीएम कार्ड बदल देता था और बाद में खाते से पैसे निकालकर फरार हो जाता था।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि एटीएम पर किसी अजनबी की मदद न लें और अपना कार्ड व पिन किसी से साझा न करें। फिलहाल पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और पुराने मामलों की जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it