Top
Begin typing your search above and press return to search.

गरीब और अनाथ बच्चों के लिए ‘मिशन 10,000 फ्यूचर्स’ शुरू

एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (एएमपी) ने देश भर के उन 10,000 गरीब और अनाथ छात्रों की शिक्षा में सहायता के लिए 'मिशन 10,000 फ्यूचर्स' नामक एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है, जो जकात मदद के हकदार हैं

गरीब और अनाथ बच्चों के लिए ‘मिशन 10,000 फ्यूचर्स’ शुरू
X

एएमपी का शिक्षा अभियान – हर छात्र को मिलेगा सहारा

  • 10,000 दानदाता जुटाने की योजना, सीधे संस्थानों को जाएगी राशि
  • डिजिटल रिपोर्टिंग और नेशनल इम्पैक्ट डैशबोर्ड से होगी निगरानी

मुंबई। एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (एएमपी) ने देश भर के उन 10,000 गरीब और अनाथ छात्रों की शिक्षा में सहायता के लिए 'मिशन 10,000 फ्यूचर्स' नामक एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है, जो जकात मदद के हकदार हैं।

इस पहल के तहत, एएमपी की योजना 10,000 दानदाताओं को जुटाने की है, जिनमें से प्रत्येक एक छात्र की पूरे शैक्षणिक वर्ष की शिक्षा प्रायोजित करने के लिए 10,000 रुपये का योगदान देगा।

एएमपी के अध्यक्ष आमिर इदरीसी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई छोड़ने से रोकना है।

श्री इदरीसी ने कहा, "सशक्तीकरण के सबसे प्रभावी साधनों में से एक शिक्षा है। यदि एक छात्र की भी सहायता की जाती है तो हजारों बच्चे अपनी शिक्षा जारी रख सकते हैं।"यह कार्यक्रम देश भर के लगभग 200 जिलों को कवर करेगा। छात्रों का चयन तीन-चरणीय सत्यापन प्रक्रिया के जरिये किया जाएगा और धन का सही उपयोग सुनिश्चित करने के लिए राशि सीधे शिक्षण संस्थानों को स्थानांतरित की जायेगी।

संगठन के अनुसार, दानदाता एक डिजिटल रिपोर्टिंग सिस्टम और नेशनल इम्पैक्ट डैशबोर्ड के माध्यम से अभियान की प्रगति पर नज़र रख सकेंगे।

यह अभियान प्रतिभागियों को अन्य व्यक्तियों को भी छात्रों को प्रायोजित करने के लिए प्रोत्साहित करता है, ताकि इसकी पहुंच का विस्तार किया जा सके।

एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स एक राष्ट्रीय मंच है, जो शैक्षिक, आर्थिक और सामाजिक पहलों पर काम करने वाले पेशेवरों और स्वयंसेवकों को एक साथ लाता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it