Top
Begin typing your search above and press return to search.

महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 25 IAS अधिकारियों का तबादला

महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 25 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया

महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 25 IAS अधिकारियों का तबादला
X

संभाजीनगर से नवी मुंबई तक- अधिकारियों की नई तैनाती

  • कलेक्टर और आयुक्त पदों पर बड़े बदलाव, कई जिलों में नई जिम्मेदारी
  • MIDC, PMRDA और नगर निगमों में नए चेहरे संभालेंगे कमान

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 25 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जी श्रीकांत को छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम के आयुक्त पद से हटाकर नवी मुंबई में जल जीवन मिशन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, दिलीप स्वामी को छत्रपति संभाजीनगर के कलेक्टर पद से हटाकर अकोला स्थित महाराष्ट्र स्टेट सीड्स कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

वर्षा ठाकुर-घुगे को लातूर के कलेक्टर पद से मुंबई में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) में संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। दीपक सिंगला को पुणे पीएमआरडीए के अतिरिक्त आयुक्त पद से हटाकर नागपुर में एमजीएनआरईजीएस आयुक्त बनाया गया है।

इसी तरह, के मंजुलेक्ष्मी को कोल्हापुर नगर निगम के आयुक्त पद से हटाकर पुणे पीएमआरडीए में अतिरिक्त नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. राजेंद्र भरुड को कोल्हापुर नगर निगम का नया आयुक्त बनाया गया है।

डॉ. प्रविणकुमार देवरे को पशुपालन आयुक्त, पुणे से बुलढाणा का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, डॉ. भारत बस्तेवाड को लातूर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वर्षा लड्डा को अमरावती नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।

अमोल येडगे को छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है, जबकि डॉ. विजय राठोड़ को कोल्हापुर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, विनय गौड़ा को चंद्रपुर से छत्रपति संभाजीनगर का कलेक्टर बनाया गया है।

डॉ. किरण पाटिल को पशुपालन आयुक्त, पुणे बनाया गया है। डॉ. मंगेश गोंडावले को गोंदिया का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

कुमार आशीर्वाद को नागपुर का कलेक्टर, वसुमना पंत को चंद्रपुर का कलेक्टर और प्रजीत नायर को पुणे नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त बनाया गया है।

इसके अलावा, अंकित को नागपुर नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त, कार्तिकेयन एस को सोलापुर का कलेक्टर और संजिता मोहापात्रा को सांगली-मिरज-कुपवाड़ नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।

मिन्नू पी.एम. को छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सत्यम गांधी को अमरावती जिला परिषद का सीईओ और जैस्मिन को कोल्हापुर जिला परिषद का सीईओ नियुक्त किया गया है।

अंजलि शर्मा को जालना नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है, जबकि कृष्णकांत कंवरिया को जालना जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it