Top
Begin typing your search above and press return to search.

महाराष्ट्रः संत गजानन की पालकी यात्रा में शामिल 14 श्रद्धालुओं के आभूषण चोरी, पुलिस ने 5 चोरों को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां निकाली गई संतों की पालकी यात्रा में भीड़ का फायदा उठाकर चोरों द्वारा श्रद्धालुओं को निशाना बनाया गया।

महाराष्ट्रः संत गजानन की पालकी यात्रा में शामिल 14 श्रद्धालुओं के आभूषण चोरी, पुलिस ने 5 चोरों को किया गिरफ्तार
X

बुलढाणा। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां निकाली गई संतों की पालकी यात्रा में भीड़ का फायदा उठाकर चोरों द्वारा श्रद्धालुओं को निशाना बनाया गया। बुलढाणा जिले के खामगांव से श्री संत गजानन महाराज की पालखी यात्रा में शामिल हुए 14 से अधिक श्रद्धालुओं के शरीर पर पहने सोने के आभूषण चोरी हो गए। चोरी हुए आभूषणों की कुल कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

श्री संत गजानन महाराज की पहली वारी में शामिल श्रद्धालुओं के सोने के आभूषणों पर चोरों ने हाथ साफ किया। इनमें मुख्य रूप से महिलाओं के मंगलसूत्र और पुरुषों के गले में पहनी जाने वाली सोने की चेन शामिल हैं। इस मामले में खामगांव शहर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 3 लाख 77 हजार रुपये का माल बरामद किया गया है।

श्री संत गजानन महाराज की पालकी खामगांव में मुकाम के बाद 19 अगस्त को सुबह 5 बजे शेगांव के लिए रवाना हुई थी। उस समय पालखी के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल चल रहे थे। भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने श्रद्धालुओं को निशाना बनाया। खामगांव शहर के उद्यमी सतीश राठी के गले से करीब छह तोले वजन की सोने की चेन और नीलम खल्दे के पर्स से अन्य सामान समेत करीब 10 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया।

इसी तरह खामगांव-शेगांव मार्ग पर मानवधर्म के पास भी एक महिला के आभूषण चोरी हो गई। सभी पीड़ितों ने खामगाव शहर पुलिस स्टेशन मे शिकायत दर्ज कराई।

खामगांव शहर पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र आहेरकर ने बताया कि रोहिल मिलिंद शिंदे (निवासी जालना), कोहिनूर बादल वाघरी (निवासी पालघर), नितुज्ञा शंकर भोसले (निवासी अकोला), गायत्री कोहिनूर वाघरी (निवासी पालघर) और सुधीर रावसाहेब कराले (निवासी अहिल्यानगर) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार पहिया वाहन के साथ कुल मिलाकर 3 लाख 77 हजार रुपये का माल बरामद किया है। इस गिरोह ने पालकी यात्रा के दौरान और कितने श्रद्धालुओं को निशाना बनाया है, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होती है, ऐसे में पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपने कीमती सामान और आभूषणों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it