Top
Begin typing your search above and press return to search.

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार का राज्यसभा से इस्तीफा, उपराष्ट्रपति ने किया मंजूर

महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। पार्लियामेंट बुलेटिन के मुताबिक, उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है। उपराष्ट्रपति की तरफ से ही इसकी पुष्टि की गई है।

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार का राज्यसभा से इस्तीफा, उपराष्ट्रपति ने किया मंजूर
X

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। पार्लियामेंट बुलेटिन के मुताबिक, उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है। उपराष्ट्रपति की तरफ से ही इसकी पुष्टि की गई है।

सुनेत्रा पवार ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। इस दौरान पार्थ पवार भी मौजूद थे। पार्लियामेंट बुलेटिन के मुताबिक, महाराष्ट्र राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली निर्वाचित राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा अजित पवार ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। राज्यसभा के अध्यक्ष ने बुधवार को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

वहीं, उपराष्ट्रपति के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा गया कि महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने बुधवार को उपराष्ट्रपति भवन में भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और राज्यसभा सांसद पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनका इस्तीफा राज्यसभा अध्यक्ष द्वारा 6 मई से प्रभावी रूप से स्वीकार कर लिया गया है।

आगे बताया गया कि राज्यसभा अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्र की सेवा जारी रखने और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि सुनेत्रा पवार ने पति अजित पवार के देहांत के बाद रिक्त हुई सीट, बारामती सीट, से विधानसभा उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है।

यह जीत अब भारत के किसी भी विधानसभा उम्मीदवार की सबसे बड़ी जीत के अंतर के रूप में मानी जा रही है।

चुनाव में कुल 23 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन किसी भी प्रतिद्वंद्वी के वोट का आंकड़ा 1,000 पार नहीं हो सका।

बता दें कि अजित पवार बारामती से विधायक थे और उन्होंने भी बड़े अंतर से चुनाव जीता था, लेकिन विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद सुनेत्रा पवार ने पार्टी की जिम्मेदारी संभाली, और वह इस वक्त महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री हैं। वह राज्यसभा की सदस्य थीं।

अब वह विधानसभा उपचुनाव जीत गई हैं और ऐसे में राज्यसभा से इस्तीफा देना जरूरी हो गया था। ऐसे में उन्होंने नई दिल्ली आकर उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है, जिसे स्वीकार भी कर लिया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it