Top
Begin typing your search above and press return to search.

आमिर खान के भांजे इमरान खान की बढ़ी 'मुश्किलें', एफआईआर की मांग लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे भाजपा नेता किरीट सोमैया

मुंबई में अभिनेता इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर महाराष्ट्र भाजपा के नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया गावदेवी पुलिस स्टेशन पहुंचे। यह मामला मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान भी शामिल हुए थे। अब किरीट सोमैया ने इस मामले में इमरान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

आमिर खान के भांजे इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, एफआईआर की मांग लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे भाजपा नेता किरीट सोमैया
X

मुंबई। मुंबई में अभिनेता इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर महाराष्ट्र भाजपा के नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया गावदेवी पुलिस स्टेशन पहुंचे। यह मामला मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान भी शामिल हुए थे। अब किरीट सोमैया ने इस मामले में इमरान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

अगस्त क्रांति मैदान में हुए इस प्रदर्शन के दौरान इमरान खान के साथ उनकी पार्टनर लेखा वाशिंगटन और कजिन जायन मैरी खान भी मौजूद थीं। प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने इमरान समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था। हालांकि, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। अब इस मामले में किरीट सोमैया के पुलिस स्टेशन पहुंचने से इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

दरअसल, मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन किया गया था। यह प्रदर्शन दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में था। प्रदर्शनकारियों की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे से जुड़ी थी। इस आंदोलन में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों और विवाद का मुद्दा भी शामिल था।

इमरान खान भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने अगस्त क्रांति मैदान पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह किसी राजनीतिक पार्टी या संगठन का प्रतिनिधित्व करने नहीं आए हैं। वह एक आम नागरिक के तौर पर प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने वहां पहुंचे थे।

प्रदर्शन के बाद मुंबई पुलिस ने इमरान खान और अन्य लोगों के खिलाफ गावदेवी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223, 126(2), 189(2), 189(3) और 189(5) लगाई गई हैं। इनमें आदेश का पालन नहीं करने, गलत तरीके से रोकने और गैरकानूनी जमावड़े से जुड़ी धाराएं शामिल हैं। इस मामले में एक पुलिसकर्मी ने शिकायत दर्ज कराई थी।

अब किरीट सोमैया इमरान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने और एफआईआर की मांग को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे। इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि इमरान भारतीय नागरिक नहीं होने के बावजूद विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान का जन्म अमेरिका में हुआ था और उन्हें वहीं की नागरिकता मिली हुई है। इमरान भारत में वर्क वीजा पर आए थे। लेकिन, पूर्व पत्नी अवंतिका से शादी के समय उन्होंने देश में रहने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अभिनेता को यहां की नागरिकता मिली या नहीं।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it