Top
Begin typing your search above and press return to search.

सनबर्न फेस्टिवल 2026 की क्लोजिंग पार्टी में ह्यूगेल और मोचाक समापन करेंगे

फ्रांसीसी डीजे और प्रोड्यूसर ह्यूगेल और ब्राजीलियाई डीजे मोचाक, सनबर्न फेस्टिवल 2026 के समापन कार्यक्रम में परफॉर्म करने वाले हैं।

सनबर्न फेस्टिवल 2026 की क्लोजिंग पार्टी में ह्यूगेल और मोचाक समापन करेंगे
X

मुंबई। फ्रांसीसी डीजे और प्रोड्यूसर ह्यूगेल और ब्राजीलियाई डीजे मोचाक, सनबर्न फेस्टिवल 2026 के समापन कार्यक्रम में परफॉर्म करने वाले हैं।

यह म्यूजिक फेस्टिवल अपने 19वें संस्करण का समापन 20 दिसंबर को मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड्स में एक 'क्लोजिंग पार्टी' के साथ करेगा, जिसमें ह्यूगेल और ब्राजीलियाई डीजे मोचाक मुख्य आकर्षण होंगे। दो दिनों तक चलने वाला यह फेस्टिवल 18 और 19 दिसंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित किया जाएगा। इस क्लोजिंग पार्टी से पहले, फेस्टिवल के लाइनअप में पहले दिन 'द चेनस्मोकर्स' और 'जेसन डेरुलों' होंगे, जबकि दूसरे दिन डीजे स्नेक और सेबेस्टियन इंग्रोसो अपनी प्रस्तुति देंगे।

ह्यूगेल ने ग्लोबल 'हाउस म्यूजिक' की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई है। वे 'हाउस', 'एफ्रो हाउस' और लैटिन-प्रेरित धुनों के अपने अनोखे मिश्रण के लिए जाने जाते हैं। 'बेला चाओ' के उनके रीमिक्स ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने 'आई अडोर यू', 'मोरेनिता' और 'ला वर्डोलागा' जैसे ट्रैक रिलीज किए। उनके संगीत में लैटिन रिदम और क्लब-ओरिएंटेड साउंड्स का मेल होता है, जिसे अंतरराष्ट्रीय डांसफ्लोर और फेस्टिवल स्टेज पर काफी पसंद किया जाता है।

मोचाक समकालीन इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक में ब्राजील के सबसे चर्चित नामों में से एक बनकर उभरे हैं। वे 'हाउस म्यूजिक' के प्रति अपने खास अंदाज और ऊर्जावान डीजे सेट के लिए जाने जाते हैं।

उनके संगीत में 'हाउस', ग्रूव-आधारित रिदम और ब्राजीलियाई संगीत का प्रभाव देखने को मिलता है। उन्होंने दुनिया के प्रमुख फेस्टिवल्स और क्लबों में अपनी शानदार परफॉरमेंस के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी प्रशंसक बनाए हैं।

उनके डीजे सेट का अंदाज बहुत ही प्रभावशाली होता है, जिसमें वे अलग-अलग तरह के संगीत को एक साथ लाते हैं, और इस पूरे अनुभव के केंद्र में हमेशा डांसफ्लोर होता है।

इन प्रस्तुतियों के बारे में बात करते हुए, सनबर्न के सीईओ करण सिंह ने कहा, "सनबर्न फेस्टिवल लगातार ग्लोबल डांस म्यूजिक के बड़े कलाकारों को भारत ला रहा है। साथ ही, यह भारत के इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक परिदृश्य में आ रहे बदलावों और बढ़ती विविधता को भी दर्शाता है।"

उन्होंने आगे कहा, "इस साल के संस्करण में अंतरराष्ट्रीय कलाकारों और स्थानीय प्रतिभाओं का एक बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा। क्लोजिंग पार्टी इस फेस्टिवल के अनुभव को मुख्य कार्यक्रम से आगे ले जाती है। ह्यूगेल और मोचाक, दोनों ही डांसफ्लोर पर अपनी एक अलग संगीत पहचान लेकर आते हैं। इससे क्लोजिंग पार्टी, 'सनबर्न फेस्टिवल 2026' का एक शानदार समापन बन जाती है और यह उन धुनों का जश्न है जो आज के डांस म्यूजिक को आकार दे रही हैं।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it