Top
Begin typing your search above and press return to search.

दीपावली पर घर जाना होगा आसान, सेंट्रल रेलवे चलाएगा नागपुर-मुंबई के बीच स्पेशल ट्रेनें

दीपावली के त्योहार पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने नागपुर और मुंबई के बीच अतिरिक्त दीपावली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें 5 से 13 नवंबर के बीच चलेंगी, जिससे विदर्भ से मुंबई आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

दीपावली पर घर जाना होगा आसान, सेंट्रल रेलवे चलाएगा नागपुर-मुंबई के बीच स्पेशल ट्रेनें
X

मुंबई। दीपावली के त्योहार पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने नागपुर और मुंबई के बीच अतिरिक्त दीपावली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें 5 से 13 नवंबर के बीच चलेंगी, जिससे विदर्भ से मुंबई आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुल 12 फेरों में दो अलग-अलग स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

ट्रेन नंबर 01083 एलटीटी-नागपुर स्पेशल 6, 8, 11 और 13 नवंबर 2026 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शाम 17:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7 बजे नागपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01084 नागपुर-एलटीटी स्पेशल 5, 7, 10 और 12 नवंबर को नागपुर से दोपहर 13:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 06:15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

इन ट्रेनों का ठहराव वर्धा, धामनगांव, बडनेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, चालीसगांव, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे स्टेशनों पर होगा।

इस ट्रेन में चार एसी-2 टियर, आठ एसी-3 टियर, 6 स्लीपर और 2 सेकंड सीटिंग कम गार्ड ब्रेक वैन की संरचना होगी।

दूसरी स्पेशल ट्रेन सीएसएमटी से चलेगी। ट्रेन नंबर 01085 सीएसएमटी-नागपुर स्पेशल 7 और 9 नवंबर को सीएसएमटी से दोपहर 15:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 07:00 बजे नागपुर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 01086 नागपुर-सीएसएमटी स्पेशल 8 और 10 नवंबर को नागपुर से 13:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 05:25 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, चालीसगांव, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा में दिया गया है।

इसमें दो एसी-2 टियर, छह एसी-3 टियर, 4 स्लीपर, 2 जनरल सेकंड क्लास, 1 सेकंड सीटिंग कम गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर वैन होगा।

सेंट्रल रेलवे ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों के लिए विशेष शुल्क के साथ बुकिंग 4 नवंबर 2026 से सभी पीआरएस केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे कन्फर्म टिकट लेकर ही यात्रा करें और दीपावली की भीड़ में किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए पहले से रिजर्वेशन करा लें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it