Top
Begin typing your search above and press return to search.

महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, तीन बोगियों की खिड़कियों के शीशे टूटे

मध्य प्रदेश के नागपुर डिवीजन के अंतर्गत बोरखेड़ी में एक ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। इस पत्थरबाजी में ट्रेन की तीन बोगियों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। हालांकि, किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई। फिलहाल, रेलवे पुलिस की टीमें घटना की जांच में जुटी हैं।

महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, तीन बोगियों की खिड़कियों के शीशे टूटे
X

नागपुर। मध्य प्रदेश के नागपुर डिवीजन के अंतर्गत बोरखेड़ी में एक ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। इस पत्थरबाजी में ट्रेन की तीन बोगियों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। हालांकि, किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई। फिलहाल, रेलवे पुलिस की टीमें घटना की जांच में जुटी हैं।

मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8.27 बजे, बोरखेड़ी स्टेशन से गुजरने के बाद नागपुर-मुंबई सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12290) पर पत्थरबाजी की सूचना मिली, जिससे कोच ए-1, बी-2 और बी-5 की खिड़कियों के शीशे टूट गए। एस्कॉर्ट स्टाफ और यात्रियों ने पुष्टि की कि लगभग 8.27 बजे बाहर से किसी चीज (पत्थर) ने खिड़कियों पर टक्कर मारी थी।

घटना के कुछ देर बाद आरपीएफ और जीआरपी टीमें मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बोरखेड़ी-सिंधी सेक्शन के बीच किलोमीटर 803 से किलोमीटर 796 तक तलाशी ली। बोरखेड़ी और ब्राह्मणी गांवों के आस-पास के इलाकों की भी जांच की गई। पुलिस पाटिल व स्थानीय निवासियों से पूछताछ की गई। फिलहाल, कोई संदिग्ध व्यक्ति या ठोस सबूत नहीं मिला है।

इसके बाद शनिवार रात करीब 2.55 बजे एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत अपराध दर्ज किया गया। फिलहाल, घटना की सही जगह का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस घटना पर मध्य रेलवे ने भी आधिकारित तौर पर बयान जारी किया। सेंट्रल रेलवे, सीपीआरओ स्वप्निल नीला ने कहा कि शुक्रवार नागपुर से मुंबई आने वाली दुरंतो एक्सप्रेस पर नागपुर से निकलने के बाद बोरखेड़ी के पास में पथराव की घटना हुई है। इसमें ट्रेन की तीन बोगियों की खिड़कियों के शीशे टूटे हैं। इस घटना के तुरंत बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीमें जांच में जुट गई हैं। अभी एक मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

पिछले महीने गुजरात के सूरत में मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ था। इसी ट्रेन से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल भी यात्रा कर रही थीं। घटना में ट्रेन के दो डिब्बों की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it