Begin typing your search above and press return to search.
मुंबई में रिश्वतखोर जीएसटी अधिकारी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में
मुंबई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई में गिरफ्तार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारी सोमवार तक पुलिस रिमांड में रहेंगे

20 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारी
- निर्माण मजदूर के खिलाफ कार्रवाई रोकने के लिए मांगी रिश्वत
नासिक। मुंबई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई में गिरफ्तार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारी सोमवार तक पुलिस रिमांड में रहेंगे। इन्हें एक मामले के निपटारे के लिये 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
सूत्रों ने बताया कि इन अधिकारियों में एक सहायक और दो राज्य कर उप-आयुक्त (डिप्टी स्टेट टैक्स कमिश्नर), संदिग्ध सोमनाथ दत्तू पागे और राज्य कर सह-आयुक्त (असिस्टेंट स्टेट टैक्स कमिश्नर) मच्छिंद्र विट्ठल दोंदे शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मुंबई एसीबी की टीम फिर से जीएसटी विभाग का दौरा करने और उनसे पूछताछ करने वाली है। यह रिश्वत एक निर्माण कार्य में लगे मजदूर के खिलाफ कार्रवाई की जांच पूरी करने के बदले में मांगी गई थी।
Next Story


