Top
Begin typing your search above and press return to search.

मुंबई: शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पोते और अभिनेता ऐश्वर्य ठाकरे साइबर ठगी के शिकार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे परिवार से जुड़ी जानी-मानी हस्ती स्मिता ठाकरे के बेटे और अभिनेता ऐश्वर्य ठाकरे साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। ऐश्वर्य ठाकरे बालासाहेब ठाकरे के पोते हैं।

मुंबई: शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पोते और अभिनेता ऐश्वर्य ठाकरे साइबर ठगी के शिकार, पुलिस ने दर्ज किया मामला
X

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे परिवार से जुड़ी जानी-मानी हस्ती स्मिता ठाकरे के बेटे और अभिनेता ऐश्वर्य ठाकरे साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। ऐश्वर्य ठाकरे बालासाहेब ठाकरे के पोते हैं।

अज्ञात ठगों ने रातोंरात उनके बैंक खाते से 19,638 रुपये उड़ा लिए। इस मामले में ओशिवारा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ऐश्वर्य ठाकरे अंधेरी पश्चिम में मां स्मिता ठाकरे (66) और दादी कुंदा चित्रे (90) के साथ रहते हैं। वह अभिनय के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

यह घटना 30 अक्टूबर की रात की है। रात करीब 1:30 बजे जब अभिनेता अपने घर पर थे, तो उनके मोबाइल पर बैंक खाते से पैसे कटने के मैसेज आने शुरू हुए। सबसे पहले 307 रुपये कटे और उसके कुछ ही मिनटों बाद रात 1:30 से 1:40 बजे के बीच कई ट्रांजैक्शन के जरिए खाते से कुल 19,638 रुपये साफ हो गए। इसमें एक ट्रांजैक्शन 15,511 रुपये का भी था।

ट्रांजैक्शन की जांच में पता चला कि यह पैसा विदेशी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे पापा जॉन्स और जॉलीबी के जरिए ट्रांसफर किया गया था।

खाते से बिना अनुमति के पैसे निकलने का पता चलते ही पीड़ित ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। ओशिवारा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

फिलहाल पुलिस साइबर सेल की मदद से बैंक ट्रांजैक्शन के आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल सबूतों की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it