Top
Begin typing your search above and press return to search.

जुहू में घर से जिंदा मगरमच्छ और कछुआ बरामद, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र वन विभाग ने मुंबई पुलिस की सहायता से जुहू इलाके के एक घर से जिंदा मगरमच्छ और धब्बेदार कछुआ बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है

जुहू में घर से जिंदा मगरमच्छ और कछुआ बरामद, आरोपी गिरफ्तार
X

वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में केस दर्ज

  • आवासीय इलाके से मगरमच्छ मिलने पर स्थानीयों में दहशत
  • जुहू के घर में छापा: वन्यजीव तस्करी नेटवर्क से जुड़ाव की जांच
  • इमरान इस्माइल शेख हिरासत में, वन विभाग कर रहा पूछताछ

मुंबई। महाराष्ट्र वन विभाग ने मुंबई पुलिस की सहायता से जुहू इलाके के एक घर से जिंदा मगरमच्छ और धब्बेदार कछुआ बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इमरान इस्माइल शेख के रूप में हुई है, जिससे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत पूछताछ की जा रही है।

ठाणे वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि क्राइम ब्रांच यूनिट-9 को जुहू के मोरगाई शंकर चॉल स्थित एक घर में अवैध रूप से मगरमच्छ और कछुआ रखे जाने की सूचना मिली थी। यह जानकारी वन विभाग को साझा की गई, जिसके बाद संयुक्त कार्रवाई की गई।

वन विभाग और पुलिस की टीमों ने घर पर छापा मारकर एक जिंदा मगरमच्छ और एक कछुआ बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं, विशेष रूप से धारा 51 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस और वन विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इसका संबंध किसी बड़े वन्यजीव तस्करी नेटवर्क से तो नहीं है। आवासीय इलाके से मगरमच्छ और कछुआ बरामद होने से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it