Top
Begin typing your search above and press return to search.

महाराष्ट्र के भंडारा में सड़क हादसे में 5 की मौत, दो लोग गंभीर

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में बारातियों से भरी वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

महाराष्ट्र के भंडारा में सड़क हादसे में 5 की मौत, दो लोग गंभीर
X

लातूर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में बारातियों से भरी वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा पवनी तालुका के सौंदड़ इलाके में हुआ, जो अड्याल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है। बताया जा रहा है कि बाराती शादी समारोह से लौट रहे थे। वे कोंढा गांव से अड्याल की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार, वैन में कुल 9 लोग सवार थे। हादसे में चार महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, वैन का टायर फटने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गया, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई।

घटना की सूचना मिलते ही अड्याल पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए भंडारा भेजा गया है, जबकि दो नाबालिगों का इलाज अड्याल के ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है।

अड्याल पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इसके साथ ही, महाराष्ट्र के लातूर जिले में भीषण गर्मी के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पशुशाला में लगी आग से सात पशुओं की जलकर मौत हो गई। इस घटना में किसान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, लातूर के जानवळ स्थित नांदगांव रोड के पास रहने वाले किसान ज्ञानोबा नारायण भोजने के खेत में अचानक आग लग गई। भीषण गर्मी के कारण पशुशाला में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से कुल सात पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही खेती में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जलकर राख हो गए।

घटना के बाद किसान ज्ञानोबा भोजने ने प्रशासन से तत्काल सहायता की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि इस हादसे से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और सरकार से जल्द मुआवजा मिलना चाहिए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it