Top
Begin typing your search above and press return to search.

महाराष्ट्र सरकार की जिम्मेदारी शाहू के समाधि स्थल का विकास: पवार

राकांपा के प्रमुख शरद पवार आज मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात कर छत्रपति शाहू महाराज की समाधि स्थल को विकसित करने के लिए पर्याप्त धन उपलब्धता के बारे में चर्चा करेंगे

महाराष्ट्र सरकार की जिम्मेदारी शाहू के समाधि स्थल का विकास: पवार
X

कोल्हापुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार आज मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात कर छत्रपति शाहू महाराज की समाधि स्थल को विकसित करने के लिए पर्याप्त धन उपलब्धता के बारे में चर्चा करेंगे।

पवार ने रविवार को एक प्रतिनिधि दल को संबोधित करते हुए कहा, “छत्रपति शाहू महाराज की समाधि स्थल का विकास करने की राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। मैं मुख्यमंत्री फड़नवीस से आज मुलाकात कर समाधि स्थल विकसित करने पर चर्चा करूंगा और इसके लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराने के लिए एक बैठक बुलाने का सुझाव दूंगा।”

प्रतिनिधि दल ने काेल्हापुर की मेयर सुश्री सरिता मोरे और उप मेयर भूपल शेत्ये के नेतृत्व में पवार से पंचशील होटल में मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपकर टाउन हॉल के पास नरसारी बाग में छत्रपति शाहू महाराज के समाधि स्थल को विकसित करने की मांग की।

पवार ने कहा छत्रपति शाहू की समाधि स्थल के विकास की जिम्मेदारी केवल कोल्हापुर नगर निगम की नहीं अपितु पूरे राज्य और राज्य सरकार की है। राज्य सरकार समाधि स्थल को विकसित करने के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध कराए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it