Top
Begin typing your search above and press return to search.

ग्वालियर में बारहवीं छात्र की आत्महत्या से सनसनी

मध्यप्रदेश में ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित हरिशंकरपुरम के साइन नगर फेज-2 में बारहवीं कक्षा के एक छात्र ने गुरुवार को अपने घर की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली

ग्वालियर में बारहवीं छात्र की आत्महत्या से सनसनी
X

परीक्षा तनाव बना जानलेवा, दूसरी मंजिल से छलांग

  • गणित-रसायन विज्ञान के पेपर ने बढ़ाया दबाव
  • सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित हरिशंकरपुरम के साइन नगर फेज-2 में बारहवीं कक्षा के एक छात्र ने गुरुवार को अपने घर की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र गणित और रसायन विज्ञान के पेपर को लेकर तनाव में था।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उत्कर्ष उर्फ कृष्णा गुप्ता (20) पुत्र राजीव गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात वह माता-पिता के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। गुरुवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो पिता उसे देखने पहुंचे। कमरे में न मिलने पर छत पर जाकर देखा। नीचे झांकने पर उत्कर्ष घर के नीचे मृत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए उसे बरुआ सागर, झांसी ले गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार उत्कर्ष पिछले वर्ष बारहवीं कक्षा में गणित और रसायन विज्ञान में कम अंक आने से परेशान था। इस वर्ष उसने इन विषयों की दोबारा परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर ठीक न होने की आशंका से वह तनाव में था और परिणाम को लेकर चिंतित रहता था। सीएसपी रॉबिन जैन ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it