Top
Begin typing your search above and press return to search.

एमपीईजेड में अप्रेंटिस के 72 पदों पर भर्ती जारी, तुरंत करें आवेदन, अंतिम तारीख बेहद नजदीक

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमपीईजेड), जबलपुर ने राज्य के मूल निवासी युवाओं के लिए अप्रेंटिस एक्ट 1961 के अन्तर्गत ग्रेजुएट एवं तकनीकी (डिप्लोमा) अप्रेंटिस (एक वर्षीय) के कुल 72 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एमपीईजेड में अप्रेंटिस के 72 पदों पर भर्ती जारी, तुरंत करें आवेदन, अंतिम तारीख बेहद नजदीक
X

भोपाल। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमपीईजेड), जबलपुर ने राज्य के मूल निवासी युवाओं के लिए अप्रेंटिस एक्ट 1961 के अन्तर्गत ग्रेजुएट एवं तकनीकी (डिप्लोमा) अप्रेंटिस (एक वर्षीय) के कुल 72 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एमपीईजेड की ओर से जारी 72 रिक्तियों में ग्रेजुएट इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 22, ग्रेजुएट सिविल इंजीनियरिंग के 3, ग्रेजुएट वाणिज्य एवं लेखा संकाय के 13, तकनीकी (डिप्लोमा) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 14, तकनीकी (डिप्लोमा) सिविल इंजीनियरिंग के 5 और ग्रेजुएट आईटी/सीएसई के 17 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि के शाम 5.30 बजे तक या उससे पहले रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पोस्ट के अनुसार बीई/बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग), बीकॉम, डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग), बीई (आईटी/कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग) में होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, मेडिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर चुने गए उम्मीदवारों को 12,300 रुपए और तकनीकी अप्रेंटिस पोस्ट पर चयनित कैंडिडेट्स को 10,900 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एमपीईजेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालने के बाद 'कार्यालय मुख्य महाप्रबंधक (प्रशिक्षण), केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान एसपीबी-2 नयागांव जबलपुर (मप्र)-482008 पते पर डाक कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करने से पहले अपने आपको एनएटीएस की अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर वहां रजिस्ट्रेशन कर अपना अप्रेंटिस प्रोफाइल पूरा करना अनिवार्य है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it