Top
Begin typing your search above and press return to search.

देवास शराब कांड से कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे का नाता : मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेतृत्व को घेरा

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने देवास शराब कांड को लेकर कांग्रेस पर पड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि देवास कांड से सीधा नाता कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे अमन कासलीवाल का है।

देवास शराब कांड से कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे का नाता : मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेतृत्व को घेरा
X

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने देवास शराब कांड को लेकर कांग्रेस पर पड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि देवास कांड से सीधा नाता कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे अमन कासलीवाल का है।

संवाददाताओं से बातचीत करते हुए विश्वास सारंग ने कहा कि देवास कांड को लेकर हो रही पुलिस की जांच में दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो गया है। इस कांड से कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे अमन कासलीवाल का सीधा-सीधा जुड़ाव सामने आया है। उन्होंने कहा है कि देवास शराब कांड में जो मुख्य आरोपी अज्जू राठौर और गोविंद हैं, उन्होंने स्पष्ट रूप से अमन कासलीवाल से ही थिनर का ड्रम खरीदा है। ये हम नहीं कह रहे, ये जांच में सामने आया है और आरोपी ने स्वीकार भी किया है।

कासलीवाल परिवार का पहले से ही जहरीली शराब बनाने और शराब से जुड़े मामलों में संबंध रहा है। मंत्री सारंग का आरोप है कि अमन कासलीवाल ने एक पूरा रैकेट बनाया था, जिसके सरगना वो स्वयं थे। मामला सामने आए 24 घंटे से ज्यादा हो गए, अभी तक कांग्रेस ने आनंद कासलीवाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आज भी वो कांग्रेस के प्रवक्ता हैं और जीतू पटवारी के साथ घूम रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के धरने-प्रदर्शन में टेंट, लाइट, माइक, कांग्रेस कार्यालय का बिजली बिल, कर्मचारियों की तनख्वाह सब आनंद और अमन कासलीवाल ही स्पॉन्सर करते थे। क्या वो पैसा जहरीली और नकली शराब के व्यापार से अर्जित किया जाता था? ये भी जांच का विषय है। जितने भी इस कांड के कारण प्रताड़ित हुए हैं, उनकी प्रताड़ना का कारण केवल और केवल कांग्रेस पार्टी है।

दरअसल पिछले दिनों देवास में लगभग 20 दिन में 13 लोगों की मौत का मामला सामने आया था और इसमें कहा गया था कि यह मौतें शराब से पीने के कारण हुई है । इस मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया था। वहां के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को हटा दिया गया है। इसके साथ ही कई कर्मचारी निलंबित भी किए गए हैं।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it