Top
Begin typing your search above and press return to search.

सीएम ममता बनर्जी बंगाली मानुष के अधिकार बांग्लादेशियों को देने पर तुली : सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत की और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला

सीएम ममता बनर्जी बंगाली मानुष के अधिकार बांग्लादेशियों को देने पर तुली : सीएम मोहन यादव
X

भोपाल/बांकुरा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत की और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। आरोप लगाया कि सीएम ममता बनर्जी बंगाल के लोगों के अधिकार बांग्लादेशियों को देने पर तुली है।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सीएम मोहन यादव ने बांकुरा जिले में भाजपा की उम्मीदवारों का नामांकन भरवाया और कहा कि ममता दीदी बंगाली मानुष के अधिकारों को बांग्लादेश को देने पर तुली हुई हैं, इसलिए यह चुनाव नहीं, बल्कि धर्म युद्ध है। इस माहौल में श्रीराम का मंत्र हम सभी को ताकत दे रहा है। बंगाल का युवा-महिला-गरीब-किसान, सभी लोग बदलाव के लिए खड़े हो गए हैं। सब अपनी आन-बान-शान के लिए लड़ रहे हैं। आज दुनिया की कोई ताकत भाजपा को बंगाल में सत्ता हासिल करने से रोक नहीं सकती।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि बांकुरा जिले में 15 साल से सत्ता पर कायम ममता दीदी के राज में लोग पलायन कर रहे हैं। कोई ओडिशा जा रहा है, कोई महाराष्ट्र जा रहा है, कोई झारखंड जा रहा है। वर्तमान में बंगाल का युवा कंगाल हो रहा है और बांग्लादेशी मालामाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भारत का कद-उसका मान बढ़ता देख रही है। बांग्लादेश से घुसपैठिए आ रहे हैं और हमारे अधिकारों पर कब्जा कर रहे हैं। बांग्लादेश के लोगों के लिए बंगाल में कोई जगह नहीं है।

उन्होंने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिलने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा जीतने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के मंत्र पर चल रहे हैं। आज हमारे देश में अनूसूचित जनजाति की बहन राष्ट्रपति पद पर आसीन है। इससे भाजपा की नीति और काम करने का तरीका पता चलता है। वामपंथी-कांग्रेस और ममता की पार्टी ने कभी एससी-एसटी को महत्व नहीं दिया।

गरीब से गरीब आदमी की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए, उसे पक्का मकान दिलाने का कलेजा केवल भाजपा के पास है। मुख्यमंत्री यादव ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज्य में गरीब, महिला, युवा, किसान सभी की तकदीर बदल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा संचालित योजनाएं सभी के कल्याण के लिए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it