Top
Begin typing your search above and press return to search.

भोपाल में पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब बनाने के उपकरण जब्त

मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुए जहरीले शराब कांड के बाद राज्य में पुलिस और आबकारी महकमा सक्रिय हो गया है। राजधानी भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई में शराब बनाने के उपकरण पकड़े गए हैं। साथ ही, शराब बेचने के तरीके का भी खुलासा हुआ है।

भोपाल में पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब बनाने के उपकरण जब्त
X

भोपाल । मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुए जहरीले शराब कांड के बाद राज्य में पुलिस और आबकारी महकमा सक्रिय हो गया है। राजधानी भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई में शराब बनाने के उपकरण पकड़े गए हैं। साथ ही, शराब बेचने के तरीके का भी खुलासा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार तरावली गांव में पुलिस और आबकारी दस्ते ने दबिश दी। यहां के जंगली इलाके में अवैध शराब बनाने का कारोबार चल रहा था । छापा मार दल के यहां पहुंचने पर भगदड़ की स्थिति मच गई । इस दल ने मौके से 12 भट्टी, दो बॉयलर सहित कई ड्रम बरामद किए हैं जिनमें से कुछ खाली और कुछ में शराब भरी हुई थी।

जानकारी के अनुसार मौके से 200 लीटर से ज्यादा कच्ची शराब और बड़ी तादाद में लाहन जो शराब बनाने में प्रयुक्त होता है वह बरामद किया गया है। यहां शराब बनाने के लिए जमीन में भट्टी बनाई गई थी जिसे नष्ट कर दिया गया है । छापामारी करने वाले दल को यह भी पता चला है कि यहां जो शराब बनाई जाती थी, वह प्लास्टिक की पन्नी में पैक करके 10 और 20 रुपए में बेची जाती थी।

दरअसल राज्य के कई हिस्सों में अवैध शराब निर्माण का काम धड़ल्ले से चलता है और यही कारण है कि कुछ समय के अंतराल से ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं जिसमें कई लोगों की जान तक चली जाती है।अभी हाल ही में सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब कांड ने कई लोगों को निगल लिया । सागर के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की और अवैध शराब के खिलाफ चलाने के लिए निर्देश दिए थे।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it