Top
Begin typing your search above and press return to search.

मध्यप्रदेश :भाजपा पार्षद पर नगर पालिका अधिकारी से मारपीट का आरोप

मध्यप्रदेश के हरदा जिला मुख्यालय पर अतिक्रमण हटाने गए नगरपालिका के एक अधिकारी से भारतीय जनता पार्टी के एक पार्षद द्वारा मारपीट करने के आरोप लगे

मध्यप्रदेश :भाजपा पार्षद पर नगर पालिका अधिकारी से मारपीट का आरोप
X

हरदा । मध्यप्रदेश के हरदा जिला मुख्यालय पर अतिक्रमण हटाने गए नगरपालिका के एक अधिकारी से भारतीय जनता पार्टी के एक पार्षद द्वारा मारपीट करने के आरोप लगे हैं।

सूत्रों ने बताया कि नगरपालिका अधिकारी गयाप्रसाद सेजकर कल दोपहर अपने दस्ते के साथ बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए गए थे। इस दौरान वार्ड 18 के भाजपा पार्षद संजय लोकवाणी ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान श्री सेजकर जमीन पर गिर पड़े।

इस संबंध में श्री सेजकर ने बताया कि पार्षद द्वारा मारपीट करने संबंधी लिखित सूचना उन्होंने नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीएमओ) को दी है। पार्षद द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डाली गई है। सीएमओ के निर्देशानुसार आगे कार्रवाई होगी।

सीएमओ दिनेश मिश्रा ने बताया कि अमला हरदा कलेक्टर के निर्देशानुसार बुधवार को अतिक्रमण हटाने पहुंचा था। इस दौरान पार्षद द्वारा अधिकारी को थप्पड़ मारने की जानकारी मिली है। लिखित शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं आरोपी पार्षद संजय लोकवाणी का कहना है कि नगरपालिका का अमला दुकानदारों से बदसलूकी कर रहा था, इस पर उन्होंने समझाया। उन्होंने मारपीट की बात से इंकार किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it