Top
Begin typing your search above and press return to search.

मध्यप्रदेश: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहने वाली महिला उप निरीक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है

मध्यप्रदेश: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
X

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहने वाली महिला उप निरीक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बल्लभ भवन की आवक जावक शाखा में पदस्थ महिला उप निरीक्षक आशा सांठे की कल उनके अशोका इंक्लेव स्थित मकान में खून से लथपथ शव बरामद किया गया।

उनके सिर में चोट के गहरे निशान है, तथा प्रेस जो चालू था तथा उसका बायर बिजली के बोर्ड में लगा हुआ था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि करंट के झटके से वह जमीन पर गिर गयीं, जिससे सिर पर गहरी चोट लग गयी और उनकी मौत हो गयी।

फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है।

बताया गया है कि महिला उप निरीक्षक के पति होशंगाबाद में रहते हैं तथा उप निरीक्षक यहां किराए का मकान लेकर अकेले रहती थीं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it