Begin typing your search above and press return to search.
मध्यप्रदेश : टैंकर की टक्कर लगने से दो युवकों की मृत्यु
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्योहारी कस्बे के पास आज मोटरसायकल के टैंकर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

शहडो। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्योहारी कस्बे के पास आज मोटरसायकल के टैंकर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई।
पुलिस ने कहा कि ब्योहारी कस्बे के पास शहडोल -रीवा राजमार्ग पर एक मोटरसायकल सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गई।
इस हादसे में बराछ गांव से ब्योहारी जा रहे मोटरसायकल सवार राजेश पटेल (32) अौर ललुआ साकेत (30) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
मोटरसायकल सवारों को बचाने के प्रयास में टैंकर भी पलट गया। इससे शहडोल -ब्योहारी मार्ग पर करीब दो घंटे तक यातायात भी प्रभावित रहा।
Next Story


